विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC Result: 12वीं में टॉपर रहे नाहन के सुशांत ने तभी तय कर दिया था बनूंगा IAS अधिकारी, दूसरे प्रयास में पाया मुकाम

By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 07 Mar 2026 05:08 PM (IST)

सिरमौर जिले के नाहन निवासी सुशांत चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 659वां रैंक हासिल किया है। ...और पढ़ें

नाहन के सुशांत चौहान परिवार के साथ। जागरण

नाहन के सुशांत चौहान परिवार के साथ। जागरण

HighLights

  1. सुशांत चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में 659वां रैंक प्राप्त किया।

  2. नाहन निवासी सुशांत ने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई।

  3. 12वीं में टॉपर रहे सुशांत ने IAS बनने का लक्ष्य रखा था।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला के सुशांत चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नाहन की देवका पुड़ला पंचायत निवासी सुशांत ने 659वां रैंक हासिल किया है। सुशांत के पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे ने शिशु विद्या निकेतन स्कूल नाहन से 10वीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद 12वीं कक्षा 2020 में राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन से की। 

सुशांत चौहान ने आर्ट्स संकाय में प्रदेशभर में दूसरा स्थान अर्जित किया था। मात्र दो अंक से समूचे प्रदेश में पहला स्थान अर्जित करने से चूक गए थे। सुशांत ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

तभी तर दिया था तय

2020 में ही सुशांत ने साफ कर दिया था कि वो एक आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत हिन्दू कॉलेज से बीए ऑनर्स की शिक्षा ग्रहण की। 23 वर्षीय सुशांत ने दूसरे प्रयास में यह रैंक हासिल किया है। 

पिता शिक्षा विभाग में अधीक्षक

सुशांत के पिता भूपेंद्र सिंह जिला सिरमौर उच्च शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। मूल रूप से नाहन विकास खंड की देवका पुडला पंचायत से ताल्लुक रखने वाले सुशांत चौहान ने कठिन परिश्रम की बदौलत सफलता पाई है। 16 फरवरी 2003 को भूपेंद्र सिंह व ममता देवी के घर जन्मे सुशांत ने समूचे इलाके के लिए एक नया इतिहास लिखा है।

यह भी पढ़ें: DC चंबा मुकेश की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया; पति के साथ रहकर की प्रियंका ने तैयारी

यह भी पढ़ें: IPS प्रशिक्षण से ब्रेक लेकर निधि ने सुधारी UPSC रैंकिंग, बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर पाया मुकाम