Move to Jagran APP

यह कर दूंगा, वो कर दूंगा में गुजार दिए मोदी ने पांच साल

सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वीरभद्र सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस व यूपीए सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हजारों स्कूल कॉलेज व मेडिकल कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान खोलें। मगर प्रदेश सरकार ने इन्हें बंद करने पर तुली हुई है। प्रदेश सरकार का बस चले तो वह सरकारी स्कूलों को बंद कर यहां पर आरएसएस के स्कूल खोल दे। वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:36 AM (IST)
यह कर दूंगा, वो कर दूंगा में गुजार दिए मोदी ने पांच साल
यह कर दूंगा, वो कर दूंगा में गुजार दिए मोदी ने पांच साल

संवाद सूत्र, राजगढ़ : पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने पांच साल यह कर दूंगा, वो कर दूंगा में ही गुजार दिए, जबकि सबको पता है कि हुआ कुछ भी नहीं। चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि कि पूर्व यूपीए सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान खोलें, मगर प्रदेश सरकार ने इन्हें बंद करने पर तुली हुई है। भाजपा की चले तो वह सरकारी स्कूलों को बंद कर यहां पर आरएसएस के स्कूल खोल दे। वीरभद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुमलेबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले देश की जनता से कई वादे किए थे। शुक्र है मोदी ने यह नहीं कहा कि वह भारत को तारामंडल पर पहुंचा देंगे। बड़े-बड़े वादों को करना आसान होता है, मगर उन्हें पूरा करना बहुत मुश्किल होता है। समय कैसे बीत जाता है, इसका पता नहीं चलता। मोदी जैसे कल ही प्रधानमंत्री बने थे और अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही मोदी सत्ता से बाहर जाने वाले हैं। इसके लिए प्रदेश के लोगों को चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताना है। प्रदेश सरकार ने लोगों से जो वादे किए। वह एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास को आगे बढ़ाना चाहिए, न की पीछे की ओर हटाना चाहिए। जिला सिरमौर के लोग अब जागरूक हो गए हैं। वह भलीभांति जानते हैं कि उन्हें किसे अपना प्रत्याशी चुनना है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित नहीं करने का भी आरोप लगाया। इससे पहले पुर्व मंत्री जीआर मुसाफिर व कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने भी जनसभा को संबोधित किया।

loksabha election banner

सुखराम ने मंडी में भाजपा को घेरा

पंडित सुखराम पर तंज कसते हुए कहा कि सुखराम पहले कांग्रेस में थे, फिर उन्होंने अपनी पार्टी हिविकां बनाई, फिर भाजपा में चले गए अब दोबारा कांग्रेस में आए हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है। पंडित सुखराम ने मंडी में भाजपा को घेरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.