महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े भक्त
चार वर्ष के बाद सोमवार को आई महाशिवरात्रि पर्व पर सिरमौर जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। नाहन रानीताल के शिव मंदिर में भक्तों के लिए गोटे का प्रबध किया गया था। प्रसाद के रूप में गोट पीकर भक्त झुमते नजर आये। वही विस अध्यक्ष डॉ. बिदल ने पत्नी के साथ शिव मंदिर में पुजा अर्जना की। महाशिवरात्रि पर्व पर नाहन में एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन सहित अन्य जगहों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित किये जायेगे। इसके अलावा सोमवार को कई स्थानों पर मीठे पानी की छबील व अन्य प्रसाद वितरित किया गया। बता दें कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर
जागरण टीम, नाहन, राजगढ़, नैनाटिक्कर : चार वर्ष के बाद सोमवार को आई महाशिवरात्रि पर्व पर सिरमौर जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। नाहन रानीताल के शिव मंदिर में भक्तों के लिए घोटे का प्रबंध किया गया था। प्रसाद के रूप में गोट पीकर भक्त झूमते नजर आए। विस अध्यक्ष डॉ. बिदल ने पत्नी के साथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। महाशिवरात्रि पर्व पर नाहन में एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन सहित अन्य जगहों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को कई स्थानों पर मीठे पानी की छबील व प्रसाद वितरित किया गया। नाहन के समीप पौड़ीवाला शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भंडारे का आयोजन किया गया। पांवटा साहिब के पातलियो स्थित शिव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगाना शुरू हो गया था। जहां पर भक्तों ने कई घंटों लाईनों में लगकर भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नाहन कालीस्थान के शिव भक्तों का तांता लगा रहा। पच्छाद के भूरेश्वर महादेव मंदिर स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहा। यहां पर शिव भक्तों ने स्वयंभू शिवलिग के दर्शन कर अपना व्रत खोले तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा नैनाटिक्कर, सराहां, मानगढ़ कई स्थानों पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रीरेणुकाजी के ददाहू के शिव मंदिर, बावडी मंदिर, श्रीरेणुकाजी परिसर, बाबा बेडोलिया झरना, श्री रेणुकाजी निर्वाण आश्रम, सन्यास आश्रम, ब्रह्माचारी आश्रम के अलावा प्रसिद्व स्थल दग्योण में लोगों ने शिवालय के दर्शन किए।