Move to Jagran APP

जयराम की प्रशासनिक अधिकारियों पर पकड़ कमजोर : वीरभद्र सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगडाह व शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर वोट अपील की। संगडाह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार प्रदेश की सबसे कमजोर सरकार है। जयराम ठाकुर की प्रशासनिक अधिकारियों पर पकड़ बहुत कमजोर है। जिसके चलते जनता के काम लंबे समय तक लटके रहते हैं। वहीं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शिलाई में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 06:50 AM (IST)
जयराम की प्रशासनिक अधिकारियों पर पकड़ कमजोर : वीरभद्र सिंह
जयराम की प्रशासनिक अधिकारियों पर पकड़ कमजोर : वीरभद्र सिंह

जागरण संवाददाता, नाहन : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगडाह व शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर वोट की अपील की। संगडाह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार प्रदेश की सबसे कमजोर सरकार है। जयराम ठाकुर की प्रशासनिक अधिकारियों पर पकड़ बहुत कमजोर है, जिस कारण जनता के काम लंबे समय तक लटके रहते हैं।

loksabha election banner

वहीं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शिलाई में हुई जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फिर कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम किया। जबकि कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पार्टी को मजबूत किया है। पूर्व अध्यक्ष द्वारा अकारण ही निष्कासित किए लोगों की कांग्रेस में वापसी हो रही है।

शिलाई में वीरभद्र सिंह ने धनीराम शांडिल पर चुटकी लेते हुए कहा कि शाडिल प्रदेश का पहला पापी है, जो कभी उस कांग्रेस में, तो कभी इस कांग्रेस में। मगर यह एक ईमानदार फौजी है। इसलिए इस को वोट दें और इसे विजय बनाएं।

जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी को देश की सबसे बडी ठग जोड़ी है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल ने शिलाई व संगड़ाह में कहा कि वह क्षेत्र की वर्षो पुरानी जनजातीय क्षेत्र की मांग को कांग्रेस सरकार बनने पर पुरजोर तरीके से उठाएंगे। इस अवसर पर श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.