Move to Jagran APP

भाजपा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता को तोड़न का आरोप

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में रविवार को भाजपा ने चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उडाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को शिलाई विधानसभा के सतौन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मगर जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रखा गया था। वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी वर्षाशलिका व बस स्टॉप था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 05:19 PM (IST)
भाजपा पर आदर्श चुनाव आचार 
संहिता को तोड़न का आरोप
भाजपा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता को तोड़न का आरोप

जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता को तोड़ने का आरोप लगा। आरोप है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी वर्षाशालिका में कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित किया। वर्षाशालिका पर ही भाजपा के झंडे भी लगा दिए। कांग्रेस शिलाई ब्लॉक के महासचिव रामेश्वर शर्मा ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर से की। जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत में शर्मा ने बताया कि भाजपा ने सरेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई हैं। बस स्टॉप व वर्षा शालिका को मंच के रूप में प्रयोग किया गया व कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संबोधित भी किया। आरोप लगाया कि आधे घंटे तक सड़क भी बंद रखी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार जिला सिरमौर के दौरे पर आए थे। रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन व कफोटा में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बैठकें कीं। शर्मा ने तत्काल भाजपा पर करवाई का आग्रह किया गया है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने व कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.