Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म के आरोप में आढ़ती गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा के आढ़ती विनोद गर्ग के अपहरण और फिरौती के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पंजाब राज्य के जिला मोहाली की एक महिला ने पांवटा उपमंडल के माजरा पुलिस थाना में विनोद गर्ग पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा में दी शिकायत में महिला ने बताया कि विनोद गर्ग उसका फेसबुक फ्रेंड था। फेसबुक पर उनकी लंबी बातचीत होती थी। एक दिन महिला ने विनोद से कहा कि उसे नौकरी की तलाश है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 06:40 AM (IST)
महिला से दुष्कर्म के आरोप में आढ़ती गिरफ्तार
महिला से दुष्कर्म के आरोप में आढ़ती गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नाहन : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के लाड़वा के आढ़ती विनोद गर्ग के अपहरण और फिरौती के मामले में नया मोड़ आया है। पंजाब की मोहाली निवासी महिला ने माजरा पुलिस थाना में विनोद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना माजरा में दी शिकायत में महिला ने बताया कि विनोद उसका फेसबुक फ्रेंड था और लंबी बातचीत होती थी। विनोद के कहने पर नौकरी के लिए महिला दो मई को मोहाली से यमुनानगर पहुंची। इसके दौरान महिला और विनोद गर्ग यमुनानगर से होते हुए पांवटा साहिब के समीप पहुंचे। महिला का आरोप है कि माजरा के समीप एक होटल में विनोद गर्ग ने उससे दुष्कर्म किया और छोड़कर लाड़वा चला गया।

loksabha election banner

तीन मई को आढ़ती से महिला ने अपने दोस्त रणदीप सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी बांगरण चौक बाईपास पांवटा साहिब जिला सिरमौर के साथ साढ़े पांच लाख रुपये की मांग रखी। जिसे देने के लिए उसे पांवटा साहिब बुलाया गया। विनोद वीरवार को पावंटा साहिब पहुंचा, तो महिला और उसके दोस्त रणबीर ने उससे पैसों की डिमांड की। इसी दौरान आरोपित के परिजनों ने कुरुक्षेत्र जिला के लाड़वा पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जब विनोद ने परिजनों से साढ़े पांच लाख रुपये की बात कही तो हरियाणा पुलिस ने अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज कर योजना के तहत फिरौती देने को तैयार कर लिया। लाड़वा पुलिस के कर्मी विनोद के परिजनों के साथ सिविल ड्रेस में दो गाडि़यों में आए थे। जब फिरौती लेकर रणबीर और उसका साथी भाग रहे थे, तो अनियंत्रित होकर सुरजपुर के पास कार पेड़ों से जा टकराई और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.