वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सात प्रत्याशी थे मैदान में
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है।
राजन पुंडीर, नाहन
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। भाजपा और कांग्रेस का चुनाव प्रचार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। भाजपा व कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कितना अंतर आता है। यह तो 23 मई को ही पता चलेगा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का शिमला संसदीय क्षेत्र से वोट प्रतिशत 52.3 प्रतिशत था, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40.89 प्रतिशत था। शिमला संसदीय क्षेत्र से 2014 में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा के वीरेंद्र कश्यप, कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा, आम आदमी पार्टी के सुभाष चंद्र, सीपीएम के जगत राम, निर्दलीय वीरेंद्र कुमार, बहुजन समाज पार्टी के गुरनाम सिंह व समाजवादी पार्टी के शूरवीर सिंह मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे थे। इनमें भाजपा के वीरेंद्र कश्यप 84,187 मतों से विजय हुए थे, जबकि इस चुनाव में 8078 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। वर्ष 2014 के चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से 11 लाख 53,363 वोटर थे। इनमें सात लाख 38,047 लोगों ने मतदान किया था।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हिमाचल प्रदेश में 23 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। उसके बाद तय होगा कि इस बार शिमला संसदीय क्षेत्र से कितने प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतरेंगे। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में ही होता है। वहीं, शिमला संसदीय क्षेत्र पर भाजपा-कांग्रेस ने दो फौजियों को मैदान में उतार कर मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है।
-------
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में किसे कितने मत पड़े
पार्टी,प्रत्याशी,मत,फीसद
भाजपा,वीरेंद्र कश्यप, 3,85,973,52.3
कांग्रेस,मोहन लाल ब्राक्टा,3,01786,40.89
आप,सुभाष चंद्र,14,233,1.95
सीपीएम,जगत राम,11,434,1.55
निर्दलीय,वीरेंद्र कुमार,6173,0.84
बसपा,गुरनाम सिंह,5985,0.81
सपा,शूरवीर सिंह,4385,0.59