नाहन में कांग्रेस ने संदेश यात्रा रैली
शनिवार को नाहन शहर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में बापू के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए संदेश यात्रा रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुये अजय सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रपिता के अहिसात्मक आंदोलन के आगे अंग्रजों ने घुटने टेके और देश को आजादी मिली। उनका जीवन दर्शन विचार व संस्कार गांधीवाद कहलाया। आज दुनिया उस संस्कार को मानती है और गांधीवाद का अनुसरण करती है। उन्होंने कहा
जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन शहर में शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में बापू के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए संदेश यात्रा रैली निकाली। अजय सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रपिता के अहिसात्मक आंदोलन के आगे अंग्रजों ने घुटने टेके और देश को आजादी मिली। उनका जीवन दर्शन, विचार व संस्कार गांधीवाद कहलाया। आज दुनिया उस संस्कार को मानती है और गांधीवाद का अनुसरण करती है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में दोनों उपचुनाव कांग्रेस ही जीतेगी।