'सुन लो, सुन लो क्या कहती है साई मैय्या' ने मन मोहा
नाहन श्री सत्य साई सेवा समिति नाहन ने साई हॉल में अभिभावक व बाल विकास गुरु संपर्क सभा आयोजित की।
जागरण संवाददाता, नाहन : श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने साई हॉल में अभिभावक व बाल विकास गुरु संपर्क सभा आयोजित की। साईं बाल विकास की स्वर्ण जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विकास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुति दी। पूर्व बाल विकास संयोजिका शीला जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बाल विकास गुरु निरूपमा जोशी ने बाल विकास की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने श्लोक, गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें सुन लो, सुन लो क्या कहती है साई मैय्या., गीत ने सबका मन मोह लिया। रमा शर्मा, उपासना, प्रभव, सौभ्या ने लोगों से अपने बच्चों को बाल विकास कक्षाओं में भेजने का आह्वान किया। डॉ. सुरेश जोशी, प्रो. रवि ने नाहन बाल विकास कार्यक्रम की सराहना की। अंत में भक्तजनों ने ओ साई मां वी लव यू., गीत पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। चेतना के धन्यवाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान साई समिति के कन्वीनर कृष्ण सोहल, कृष्ण गौड़, पराशर सहित समिति के सभी सदस्य एवं भारी संख्या में गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।