विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर बेकाबू रफ्तार का कहर: ट्राले ने कई लोगों और वाहनों को रौंदा, 2 की मौत व तीन घायल

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 20 Sep 2026 03:40 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब में एक तेज रफ्तार ट्राले ने जमकर कहर बरपाया, जिसमें दो लोगों की ...और पढ़ें

सिरमौर के कालाअंब में बेकाबू ट्राला की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए वाहन।

सिरमौर के कालाअंब में बेकाबू ट्राला की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए वाहन।

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्राले ने कालाअंब में मचाया कहर।

  2. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल।

  3. पुलिस ने बेकाबू ट्राले के चालक को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार रात को एक तेज रफ्तार ट्राले ने जमकर कहर बरपाया। त्रिलोकपुर की ओर से आ रहे ट्राले ने कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर पहले रुचिरा के समीप तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्राले ने चार वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, कालाअंब सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया।

हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी जवाली जिला कांगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञान सिंह कालाअंब के एक उद्योग में कार्यरत था, जबकि गंभीर रूप से घायल 38 वर्षीय सुरदीप कुमार पुत्र राम ईश्वर कुमार निवासी सांडा डंबर पोस्ट ऑफिस मोतीपुर अंचल जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

रफ्तार हुई बेकावू 

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार ट्राला इतनी तेज रफ्तार में था कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्राला लोगों और वाहनों को चपेट में लेते हुए आगे बढ़ता गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिमाचल एंट्री प्वाइंट पर बैरियर व बैरिकेड्स भी तोड़े

बताया जा रहा है कि कालाअम्ब से हरियाणा की ओर बढ़ते हुए ट्राले ने प्रदेश के प्रवेशद्वार के पास लगे बैरियर और बैरिकेड्स को भी तोड़ दिया। इसके बाद हरियाणा क्षेत्र में प्रवेश करते ही असगरपुर के पास एक ढाबे को भी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि ढाबे में बैठे लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। इसके बाद ट्राले ने कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने दबोचा ड्राइवर

घटना के बाद पुलिस ने ट्राला चालक को रात को ही गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिए गए। 

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुल्लू में आधी रात बिना बारिश के आया सैलाब, 15 घरों में घुसा मलबा और पानी; लोगों ने भागकर बचाई जान