24 गांव में नहीं रहेगी पेयजल किल्लत
प्रदेश सरकार द्वारा पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में सिचाई योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 55 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत छ सिचाई योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। जिसके तहत 25 सौ हैक्टेयर भूमि पर सिचाई सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी सिचाई एवं जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने रविवार को राजगढ़ के समीप कनहेच में 51 लाख की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना बडगला-कनेहच का लोकार्पण करने के उपरांत एक जन सभा को संबोधित करते हुए दी। इससे पहले सि
संवाद सूत्र, राजगढ़ : आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को राजगढ़ के समीप कनहेच में 51 लाख से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना बडगला-कनेहच का लोकार्पण किया। इससे पहले मंत्री ने पच्छाद के दाड़ो-देवरिया में 43 लाख से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। दोनों पेयजल योजनओं के निर्मित होने से 24 गांव की पांच हजार आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने आइपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दाड़ों देवरिया पंचायत के लिए कवाल खड्ड से पानी लिफ्ट करने के लिए सर्वेक्षण किया जाए और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित जाए। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि बतौर विधायक उनके द्वारा उपरोक्त दोनों पेयजल योजनाओं को विधायक प्राथमिकता में डाला गया था और वर्तमान सरकार द्वारा इसे समयबद्ध पूरा किया गया है। उन्होंने बडगला और लहारब में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दो-दो लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कनेहच में वर्षा शालिका के निर्माण के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पच्छाद भाजपा मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मुख्य अभियंता आइपीएच विभाग जेएस सोढी, एसई आइपीएच जोगिंद्र चौहान, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा मौजूद रहे।