Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए HRTC की वोल्वो नाइट सर्विस शुरू, जानें रूट और किराया

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 03:52 PM (IST)

    हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) ने पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए वोल्वो नाइट सर्विस शुरू की है। यह बस पांवटा साहिब से रात को चलेगी और सुबह दिल्ली पहुंच ...और पढ़ें

    Hero Image

    पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए HRTC की वोल्वो नाइट सर्विस शुरू (File Photo)


    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जिला सिरमौर के गुरु की नगरी पांवटा साहिब से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रात्रि वोल्वो बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा 1 दिसंबर से शुरू हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम वोल्वो डिपो तारा देवी कि यह बस पांवटा साहिब से रात्रि 9:00 बजे हरियाणा के यमुनानगर करनाल पानीपत होते हुए मध्य रात्रि 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    717 रुपये होगा किराया

    उसके बाद अगले दिन सुबह 10:30 बजे दिल्ली से पांवटा साहिब के लिए वापिस वोल्वो बस चलेगी। जो की शाम को 4:30 बजे पांवटा साहिब पहुंचेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा वोल्वो बस का किराया 717 रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

    विदित रहे कि कुछ महीनों पहले निगम द्वारा पांवटा साहिब से सुबह 7:00 बजे वोल्वो बस दिल्ली के लिए चलाई गई थी, जो की कम सवारी के चलते घाटे का सौदा हो रही थी।

    एक दिसंबर से शुरू हुई सर्विस

    अब इस बस का टाइम स्थानीय लोगों, उद्योगपतियों तथा यात्रियों की मांग के अनुसार रात्रि के समय टाइम टेबल बदल दिया गया है। अभी यह बस रात्रि बस सेवा के रूप में चलेगी। उधर पांवटा साहिब बस अड्डा प्रभारी राजेंद्र धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए वोल्वो बस 1 दिसंबर से रात्रि सेवा शुरू हुई है।