विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Snowfall: सिरमौर में छाए घने बादल, झमाझम बरसे मेघ; चूड़धार की पहाड़ियों पर आधा फुट हिमपात

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Mon, 16 Oct 2023 06:08 PM (IST)

सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में दूसरे दिन भी भारी हिमपात हुआ। सोमवार शाम तक चूड़धार तथा आसपास की ...और पढ़ें

चूड़धार की पहाड़ियों पर आधा फुट हिमपात
चूड़धार की पहाड़ियों पर आधा फुट हिमपात

HighLights

  1. सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में दूसरे दिन भी भारी हिमपात जारी रहा।
  2. चूड़धार तथा आसपास की चोटियों पर आधा फीट तक बर्फबारी हो चुकी थी।
  3. अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री पहुंच चुका था।
  4. सिरमौर में छाए घरनघोर बादल, सुबह-सुबह छाया अंधेरा।

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में दूसरे दिन भी भारी हिमपात (Snow Fall in Churdhar) हुआ। सोमवार शाम तक चूड़धार तथा आसपास की चोटियों पर आधा फीट तक बर्फबारी हो चुकी थी, जिसके चलते चूड़धार का अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री पहुंच चुका था।

9 से 16 डीग्री तक रहा तापमान

चूड़धार में भारी बर्फबारी तथा शीतलहर के बाद पच्छाद, सराहां, नौहराधार, हरिपुरधार का तापमान 9 डिग्री से लेकर 16 डिग्री तक रहा। इसी दौरान भारी बारिश और बर्फबारी के बीच करीब 100 श्रद्धालु चूड़धार मंदिर पहुंचे। रविवार को बर्फ में फंसे 200 से अधिक लोगों को नोहराधार भेजा गया था। वहीं सोमवार की सुबह 8:10 के बाद आसमान घने बादलों से घिर गया।

बादलों के कारण सुबह छाआ अंधेरा

ऐसा लग रहा था जैसे की सुबह ही अंधेरा छा गया हो। देखते ही देखते कुछ ही देर बाद झमाझम मेघ बरसाने भी शुरू हो गए। तेज हवा और बारिश ने आम जनजीवन को एक बार फिर से प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय जहां लोग और बच्चे स्कूल और दफ्तर में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, वही बारिश के बाद छाता और बरसाती लेकर सड़कों पर खड़े नजर आए।

18 अक्टूबर को खराब रह सकता है मौसम 

लगातार पड़ रही बारिश और ऊंची चूड़धार और साथ लगती पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी के चलते पूरा सिरमौर शीतलहर की चपेट में भी आ गया है। सिरमौर के ऊपरी क्षेत्र में लोग स्वेटर और कोट पहने हुए नजर आए। अचानक आए मौसम के बदलाव के चलते सर्दियों भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार जारी येलो अलर्ट के अनुसार 18 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की बात कही गई है।

Also Read: Manali Snowfall: हिमपात देख झूम उठे सैलानी, दोपहर बाद पर्यटकों के लिए बन्द हुआ रोहतांग दर्रा

गेहूं और जौ की बिजाई शुरू

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में जहां सुबह 18 डिग्री सेल्सियस मौसम का तापमान था, वहीं कुछ देर बाद बारिश के चलते तापमान 14 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया। जिला में हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह बारिश जहां हाल ही में लगाए लहसुन के लिए लाभदायक है। वही अब बारिश के बाद किसान गेहूं तथा जो कि बिजाई भी शुरू कर देंगे।

Also Read: Dharamshala: धौलाधार में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े; तापमान में गिरावट