विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal के सिरमौर में भयंकर भूस्खलन, NH-707 पर ढह गई पूरी पहाड़ी; रोंगटे खड़े कर देगा लैंडस्लाइड का ये VIDEO

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Sun, 27 Aug 2023 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:28 PM (IST)

Sirmaur Landslide हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। लगातार भूस्खलन की घटनाएं सुनने में आ रही हैं। वहीं पांवटा ...और पढ़ें

पांवटा साहिब के NH 707 के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद, बड़ी तादाद में फंसी गाड़ीयां
पांवटा साहिब के NH 707 के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद, बड़ी तादाद में फंसी गाड़ीयां

पांवटा साहिब, जागरण संवाददाता। हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। लगातार भूस्खलन की घटनाएं सुनने में आ रही हैं। वहीं पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा हाटकोटी नेशनल हाईवे 707 कमरऊ के पास भारी भूस्खलन का कारण मार्ग बंद हो गया है। इसका विडीयो भी खूब वायरल हो रहा है। पहाड़ी का गिरने का वीडियो देख कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।  (Landslide Video) 

विडीयो (Landslide Video) में साफ देख सकते हैं कि कैसे इलाके के आस-पास लोग खड़े रहते हैं और देखते ही देखते पहाड़ी ढह जाती है। इस निर्माणाधीन पहले ग्रीन कॉरिडोर एनएच 707 कमरऊ में भूस्खलन होने से ये मार्ग 3 घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वीडियो में लोगों की आवाजे सुन पता चलता है कि काफी ज्यादा तादाद में लोग भूस्खलन लल

3 घंटे बाद खुला मार्ग

नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा भूस्खलन को हटाने के लिए तत्काल मौके पर जेसीबी मशीन तथा पोकलेन भेज दी गई थी। जिसके चलते 3 घंटे में ही भारी भूस्खलन को हटाकर एनएच को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा उपमंडल में कमरऊ के समीप करीब 3:45 बजे भारी भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया।

कई घंटों तक लगा रहा जाम

करीब 3 घंटे बाद 6:45 बजे हाईवे को बहाल कर दिया गया। बता दें कि निर्माणाधीन प्रदेश के पहले ग्रीन कॉरिडोर पर भारी बारिश से कई जगह हाईवे धंस रहा है। यह हाईवे अक्सर भूस्खलन होने के चलते कई कई घंटे तक हाईवे बंद रहता है। उधर एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा ने बताया कि कमरऊ के समीप भारी भूस्खलन हुआ था, 3 घंटे से पहले एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

305 राजमार्ग सहित 281 सड़के बंद

बता दें कि रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 281 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इसके अलावा 177 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हो गई है। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई।