Move to Jagran APP

चांदी जीतकर लौटी बेटियाें का भव्य स्वागत

एशियाई खेलों में बेहतर प्रर्दशन कर लौटी बेटियों का देश और प्रदेश में भव्य स्वागत किया गया।

By Edited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 06:00 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 03:28 PM (IST)
चांदी जीतकर लौटी बेटियाें का भव्य स्वागत
चांदी जीतकर लौटी बेटियाें का भव्य स्वागत

राजन पुंडीर, नाहन एशियाई खेलों में बेहतर प्रर्दशन कर लौटी बेटियों का देश और प्रदेश में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय महिला कबड्डी टीम शनिवार रात को नई दिल्ली पहुंची। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली तीन बेटिया रितु नेगी, प्रियंका नेगी व कविता ने भी दमखम दिखाया, जिसके चलते भारतीय टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ।

loksabha election banner

विश्वकप में भारत के लिए स्वर्ण लेकर आएंगे

 प्रियंका नेगी रविवार को रितु नेगी सिरमौर जिला में अपने पैतृक गाव शिलाई पहुंचीं। यहां परिजनों व ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। रितु ने बताया कि वह पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। टीम विजय के नजदीक थी, मगर कुछ निर्णयों के चलते भारतीय टीम को स्वर्ण पदक की जगह रजत में संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम ने फाइनल में ईरान को जबरदस्त टक्कर दी। इससे पहले 2011 में मलेशिया में हुए एशियन गेमों में जूनियर भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रही हैं और इस दौरान उन्होंने स्वर्ण पदक लाया था। कोशिश है कि विश्व कप में भारत के लिए स्वर्ण पदक लेकर आए। रितु नेगी अभी भारतीय रेलवे में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में रितु नेगी की पोस्टिंग सिकंदराबाद में है। वह एक सप्ताह शिलाई में रहेंगी।

गलत अंपायरिंग नहीं होती तो जीत कर लाते सोना  

प्रियंका जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी प्रियंका नेगी दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंची। प्रियंका नेगी बिलासपुर में हिमाचल पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के प्रोबेशन पीरियड पर कार्यरत हैं। बिलासपुर में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। प्रियंका नेगी ने बताया कि एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, मगर फाइनल मैच में भारतीय टीम के साथ गलत अंपायरिंग हुई।

इस कारण भारतीय टीम को स्वर्ण पदक खोना पड़ा। इससे टीम को मात्र रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। प्रियंका ने कहा कि वह सोमवार को अपने गृह क्षेत्र शिलाई के लिए निकलेंगी। प्रियंका नेगी के पिता कंवर सिंह नेगी ने बताया कि प्रियंका का शिलाई पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.