Move to Jagran APP

Parmar Jayanti: परमार के पौत्र बोले, शिक्षा बोर्ड की किताबों में शामिल की जाए हिमाचल निर्माता की जीवनी

परमार के पौत्र बोले शिक्षा बोर्ड की किताबों में हिमाचल निर्माता के बारे में पाठ्य सामग्री शामिल की जानी चाहिए।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 01:35 PM (IST)
Parmar Jayanti: परमार के पौत्र बोले, शिक्षा बोर्ड की किताबों में शामिल की जाए हिमाचल निर्माता की जीवनी
Parmar Jayanti: परमार के पौत्र बोले, शिक्षा बोर्ड की किताबों में शामिल की जाए हिमाचल निर्माता की जीवनी

नाहन, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के बागथन में रविवार को कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता डॉक्‍टर यशवंत सिंह परमार की 113वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और विद्या स्टोक्स ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री जीआर मुसाफिर, विधायक विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, धनी राम शांडिल, विनय कुमार, हर्ष वर्धन चौहान, आशीष बुटेल, पवन काजल, पूर्व विद्यायक कुलदीप सिंह, प्रभारी जिला सिरमौर प्रकाश चौधरी, अजय बहादुर, अजय सोलंकी मौजूद रहे। 

loksabha election banner

डॉक्‍टर परमार के पुत्र लव परमार व पोती चेतना सिंह ने सरकार से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की पुस्तक में परमार की जीवनी पर एक पाठ शामिल करने की मांग की, ताकि युवा हिमाचल निर्माता के बारे में जान सकें। शिक्षा बोर्ड की किताबों में कई नेताओं के पाठ पढ़ाए जा रहे हैं, मगर हिमाचल निर्माता के बारे में किसी भी कक्षा में पाठ्य सामग्री शामिल नहीं की गई है। बागथन में आयोजित राज्यस्तरीय परमार जयंती कार्यक्रम के साथ कांग्रेस ने पच्छाद उपचुनाव के प्रचार का भी आगाज कर दिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.