Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने अतिरिक्त वेतन वृद्धि व ग्रेड पे मांगा

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने प्रदेश सरकार से

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 05:24 PM (IST)
कर्मचारियों ने अतिरिक्त वेतन वृद्धि व ग्रेड पे मांगा
कर्मचारियों ने अतिरिक्त वेतन वृद्धि व ग्रेड पे मांगा

जागरण संवाददाता, नाहन : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बैठक हिदू आश्रम नाहन में जिला प्रधान प्रदीप चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व प्रधान हुसन सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 8-16-24-32 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि व ग्रेड पे में वृद्धि देने की मांग की है। संघ ने इस बात को लेकर रोष प्रकट किया कि इस वेतन वृद्धि का लाभ सिर्फ 4-9-14 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को ही मिल रहा है जबकि जिन कर्मचारियों ने इसी योजना में 8-16-24-32 वर्ष की ऑपशन दे रखी है उनको इस वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदेश के हजारों कर्मचारी इस वेतन वृद्धि से वंचित रखे गए हैं। ऐसा होने से नए कर्मचारी जिनका ग्रेड पे 1900 है, उनको सरकार द्वारा दी गई अतिरिक्त वेतन एवं ग्रेड पे वृद्धि का लाभ मिल गया है। दुख की बात है कि पुराने कर्मचारी जिनका सेवाकाल 32 साल से भी अधिक हो गया है, उनको इसका लाभ नहीं मिला है। पुराने कर्मचारी अब भी महज 1650 ग्रेड पे पर ही अटके हुए हैं। जिला प्रधान प्रदीप चौहान, पूर्व प्रधान हुसन सिंह, बाबू राम, राजेंद्र सिंह, अयूब खान, सुरेंद्र कुमार, श्याम लाल, शमशेर सिंह आदि ने सरकार से मांग की कि पुराने कर्मचारी जो 1650 का ग्रेड पे रहे हैं तथा जिन्होंने 8-16-24-32 की ऑप्शन दे रखी है, उनको भी एक वेतन वृद्धि और एक ग्रेड पे का लाभ अविलंब किया जाए। यदि उनके साथ हुए अन्याय की क्षतिपूर्ति कर उन्हें एक वेतन वृद्धि और ग्रेड पे का लाभ नहीं दिया गया तो वं सभी सरकार के खिलाफ आंदोलनरत होने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.