युवक ने निगला जहर, उपचाराधीन
राजगढ़ : विकास खंड राजगढ़ के तहत गाव कल्योपाब में एक युवक द्वारा कोई जहरीला पदार्थ निगल कर
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:26 PM (IST)
राजगढ़ : विकास खंड राजगढ़ के तहत गाव कल्योपाब में एक युवक द्वारा कोई जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी इहलीला समाप्त करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाव के एक लगभग 24 वर्षीय युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल सोलन ले गए जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें