पच्छाद में पाइपों की 25 गाड़ियां आ चुकीं, 25 और आएंगी : महेंद्र
जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को चुनाव प्रचार में धार देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सिचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र में जिन पाइपों का रोना रो रहे हैं। वह जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में सप्लाई की जा रही है। सिचाई एवं स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस मित्र कह रहे हैं कि पानी की पाइप आ
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को चुनाव प्रचार में धार देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे। मुख्यमंत्री से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सिचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र में जिन पाइपों का रोना रो रहे हैं। वह जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में सप्लाई की जा रही है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि पानी की पाइप आ रही है। उन्हें पता नहीं कि ये पाइप पूरे प्रदेश में आ रही हैं। प्रदेश सरकार ने इन पाइपों का आर्डर अगस्त और सितंबर में किया है। इनकी सप्लाई प्रदेश में अक्टूबर में हो रही है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में पानी की पाइपों की 25 गाड़ियां चुकी हैं और 25 और आनी है । भाजपा यहां भारी बहुमत से विजय होगी। क्षेत्र में आज भी सड़कों व पानी की समस्या हल नहीं नहीं हो पाई है। वर्षो तक जो व्यक्ति विधायक रहा, वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल रहा है। महेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि आचार संहिता हटने के बाद इस क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी। वह हल करवाएंगे और जल्द ही चुनाव जीतकर नवंबर माह में मुख्यमंत्री को राजगढ़ क्षेत्र में लेकर आएंगे और विशाल जनसभा से क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करेंगे।