शिक्षा प्रयोगशाला कर्मियों ने मांगी ग्रेड पे
शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में प्रदेश अध्यक्ष
संवाद सूत्र, राजगढ़ : शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में प्रदेश अध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर सिंह तकी अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस दौरान प्रदेश के हजारों प्रयोगशाला कर्मचारियों को पे बैंड व ग्रेड पे देने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी वर्ग अक्टूबर 2012 से इस लाभ से वंचित रह गया है। पे बैंड व ग्रेड पे उन्हें दिवाली के तोहफे के रूप में दिया जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगें ध्यानपूर्वक सुनी व आश्वासन दिया कि उनको इस लाभ से लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश के महासचिव निकाराम वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर चंबा जिला के प्रधान रमेश चंद, सोलन के प्रधान सुधीर पाल, मंडी से हेतराम ऊषा ठाकुर, बृजेश, प्रेम, दिप्ता, नरेश, सुनील दत्त, देवदत्त, शिमला के प्रधान रामसेन, सिरमौर से भरत भूषण, इंदर सिंह, नारायण सिंह व गुमान सिंह तथा सभी जिलों के सैकड़ों प्रयोगशाला कर्मचारी मौजूद रहे।