Move to Jagran APP

जनता ने तीन साल के कार्यकाल पर लगाई मुहर : कश्यप

प्रदेश सरकार के जनहित कार्यो के कारण ही नगर निकाय चुनाव में

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:49 PM (IST)
जनता ने तीन साल के कार्यकाल पर लगाई मुहर : कश्यप
जनता ने तीन साल के कार्यकाल पर लगाई मुहर : कश्यप

जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश सरकार के जनहित कार्यो के कारण ही नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशभर में शानदार प्रदर्शन रहा है। जनता ने भाजपा के तीन वर्ष के कार्यकाल पर मुहर लगाई है। नाहन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पांवटा साहिब और परवाणू नगर परिषद में भाजपा ही नगर परिषद बनाएगी।

loksabha election banner

सुरेश कश्यप ने कहा कि कई नगर परिषदों में भाजपा सदस्यों के साथ निर्दलीय भी जीतकर आए हैं, इनमें अधिकतर भाजपा विचारधारा वाले हैं। निर्विरोध चुनी गई प्रदेश की 102 पंचायतों और 54 बीडीसी सदस्यों में से भाजपा के सदस्य भारी संख्या में चुनकर आए हैं। मिशन रिपीट के लिए बूथस्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकत्र्ता मेहनत कर रहे हैं। मिशन 2022 के लिए प्रदेश सरकार व संगठन बराबर प्रयास कर रहे हैं। साथ ही 17, 19 व 21 जनवरी को पंचायती राज के चुनाव में भारी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतेंगे। नाहन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार करने व श्रीरेणुकाजी बांध का कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।

-------

भाजपा पर भरोसा करने के लिए जनता का आभार : अनुराग ठाकुर

जागरण संवाददाता, शिमला : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने नगर परिषद, नगर पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय पार्टी की विकासवादी नीतियों को दिया। उन्होंने इन चुनावों में भाजपा पर भरोसा जताने व विजयी बनाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया। यह जीत भाजपा की कल्याणकारी नीतियों व प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास कार्यो पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने पार्टी के सभी समर्पित कार्यकत्र्ताओं व भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.