नाहन में युवक से 2440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद
पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ दो लोगों को गिरफतार किया है। इनके पास प्लास्टिक का बैग था जिसमें प्रतिबंधित 2440 कैप्सूल थे।
By Edited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 03:20 PM (IST)
नाहन, जेएनएन। पुलिस ने नशे की खेप बरामद की है। शनिवार रात नाहन पुलिस ने दोसड़का के पास नाका लगाया हुआ था। वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर पैदल चल रहे एक युवक पर पड़ी। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवक के पास प्लास्टिक का बैग था। इसमें प्रतिबंधित 2440 कैप्सूल थे।
पुलिस ने नाहन निवासी अंकुर (21) को हिरासत में लिया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने बहराल बैरियर पर नशीले कैप्सूल के साथ दो लोगों को गिरफतार किया है। मामले की पुष्टि एसपी रोहित मालपानी ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें