पावटा में 320 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद
सिरमौर पुलिस की सुरक्षा शाखा ने पावटा साहिब में उत्तर प्रदेश निवासी
जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर पुलिस की सुरक्षा शाखा ने पावटा साहिब में उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। शुक्रवार रात को एसआइयू की टीम पावटा साहिब के नजदीक नारीवाला में गश्त पर थी तो ज्वालापुर रेन शेल्टर के समीप एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। शक होने पर एसआइयू टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपित की पहचान पुरुषोत्तम पुत्र महेंद्र सिंह गाव मंटी हसनपुर डाकखाना थानाभवन जिला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुरुषोत्तम की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित 320 कैप्सूल बरामद किए गए, जो कि उसने हरियाणा के एक युवक को बेचने थे। आरोपित पावटा साहिब के एक बडे़ फार्मा उद्योग में काम करता है, जहा से उसने यह कैप्सूल चुराए थे। एसआइयू ने उसे गिरफ्तार कर पावटा पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।