नदी में डूबे व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव
पांवटा साहिब उमपंडल के अमरगढ़ निवासी गुरविदर सिंह का शव सोमवार
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 07:18 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 06:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : पांवटा साहिब उमपंडल के अमरगढ़ निवासी गुरविदर सिंह का शव सोमवार को पुलिस को तीन दिन बाद पांवटा बाता पुल से तीन किलोमीटर दूर नदी के किनारे मिला। गुरविदर सिंह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसके बाद नदी पार करते हुए उसका पांव फिसला और वह डूब गया था। पानी का बहाव तेज होने पर उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर ड्रोन कैमरे की मदद से भी उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तीन दिन बाद रविवार को उसका शव पुलिस को बाता नदी के किनारे मिला। डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें