Move to Jagran APP

यशवंत नगर के जंगल में मिला शव, लोगों में दहशत का माहौल Sirmour News

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी यशवंत नगर (गिरिपुल) क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 01:46 PM (IST)
यशवंत नगर के जंगल में मिला शव, लोगों में दहशत का माहौल Sirmour News
यशवंत नगर के जंगल में मिला शव, लोगों में दहशत का माहौल Sirmour News

राजगढ़, जेएनएन। जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी यशवंत नगर (गिरिपुल) क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यशवंत नगर पुलिस चौकी के हेड कोंस्टेबल राकेश ठाकुर ने बताया इस अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। यशवंत नगर के लोगों के अनुसार यह व्यक्ति कस्‍बे में पिछले 4 -5 साल से भीख मांगता था और यह नेरिजगेला के जंगल में मृत अवस्था में पाया गया|

prime article banner

इस व्यक्ति के मृत शारीर में किसी भी तरह का कोई निशान नहीं पाया गया है। जिससे साफ़ जाहिर होता है कि इस व्यक्ति की मौत ठंड में रहने या बीमारी के कारण हुई है। यह व्यक्ति बहुत ही कमजोर था| मामले की पुष्टि राजगढ़ डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है। उन्‍होंने बताया कि शव का पोस्मार्टम किया जा चुका है | उन्‍होंने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि यदि यह मृत व्यक्ति किसी की जान पहचान का हो तो वह राजगढ़ पुलिस स्टेशन में आक संपर्क करें। इसकी पहचान वाले शव ले जा सकते हैं। यदि इसकी पहचान नहीं हो पाई तो नगर पंचायत के माध्‍यम से इसका अंतिम संस्‍कार करवा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.