18 से 23 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला
धार्मिक पर्यटन स्थल श्रीरेणुकाजी में अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला
जागरण संवाददाता, नाहन : धार्मिक पर्यटन स्थल श्रीरेणुकाजी में अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 18 से 23 नवंबर तक मनाया जाएगा। मंगलवार को डीसी ललित जैन की अध्यक्षता में श्रीरेणुकाजी में एक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। मेला 18 नवंबर को भगवान परशुराम की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू से शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। शुभारंभ पर मुख्यमंत्री और समापन के लिए राज्यपाल को आमंत्रित जाएगा। बैठक में श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, पावटा के विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा नेता बलबीर चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष दीपराम शर्मा, बोर्ड के सदस्य मेला राम शर्मा, सुनील शर्मा, तहसीलदार देवी सिंह कौशल, डीएसपी संगड़ाह अनिल धौल्टा, आरएम रशीद शेख, आरडीओ सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।