सिरमौर में हर राउंड में भाजपा को मिली बढ़त
वीरवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिला सिरमौर में सुरेश कश्यप एक कद्दावर नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। सुरेश कश्यप को लोकसभा चुनाव में जिला सिरमौर से सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारी लीड प्राप्त हुई है। कांग्रेस को नाहन विधानसभा क्षेत्र में 11 व अंतिम राउंड में लीड प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को भारी लीड मिली है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों की गिनती 12 राउंड में की गई। इन सभी 12 राउंड में भाजपा को 43
राजन पुंडीर, नाहन
लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिला सिरमौर में सुरेश कश्यप एक कद्दावर नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। सुरेश कश्यप को जिला सिरमौर के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारी लीड प्राप्त हुई है। कांग्रेस को नाहन विधानसभा क्षेत्र में 11 व अंतिम राउंड में लीड प्राप्त हुई। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों की गिनती 12 राउंड में की गई। इन सभी 12 राउंड में भाजपा को 43848 तथा कांग्रेस को 16311 मत मिले। नाहन विधानसभा क्षेत्र की गिनती 11 राउंड में हुई। इसमें भाजपा को 42921 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 18358 मतों से संतोष करना पड़ा। नाहन विस में 11वें राउंड में कांग्रेस को 290 मतों की लीड मिली। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की गिनती 10 राउंड में हुई। इन सभी राउंड में भाजपा को बढ़त मिलती गई। श्रीरेणुकाजी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र की गिनती नौ राउंड में हुई। इन सभी राउंड में भाजपा यहां से भारी मतों के साथ आगे रही। सुरेश कश्यप के गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में भाजपा की स्थिति पहले से बेहतर रही। पच्छाद के सभी 10 राउंड में भाजपा आगे रही। भाजपा ने यहां से जो बढ़त बनाने का सिलसिला शुरू किया वह मतगणना पूरी होने तक चलता रहा।