Move to Jagran APP

जयराम ने बड़ूसाहिब में किया रीना के लिए प्रचार

सिरमौर जिला के पच्छाद उपचुनाव में मोर्चे पर डटे सरकार के मंत्रियों के साथ अब मुख्यमंत्री भी प्रचार में जुट गए हैं। सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी पच्छाद सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री वोटरों के बीच पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह ही मुख्यमंत्री राजगढ़ से खैरी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जहां सीएम ने सड़क पर रुककर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके बाद वह मच्छेर होते हुए वह सीधे बडू साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरूद्वारे में शीश नवाया। इसके बाद गुरूद्वारा प्रबधन कमेटी से भाजपा की प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में वोट अपील की। पिछले तीन सप्ताह से कई मंत्री पच्छाद में डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री के प्रचार

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:34 AM (IST)
जयराम ने बड़ूसाहिब में किया रीना के लिए प्रचार
जयराम ने बड़ूसाहिब में किया रीना के लिए प्रचार

जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर जिला के पच्छाद उपचुनाव में मोर्चे पर डटे मंत्रियों के साथ अब मुख्यमंत्री भी प्रचार में जुट गए हैं। सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी पच्छाद सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री वोटरों के बीच पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह ही मुख्यमंत्री राजगढ़ से खैरी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम ने सड़क पर रुककर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके बाद वह मच्छेर होते हुए वह सीधे बडूसाहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में शीश नवाया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से भाजपा की प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में वोट अपील की। पिछले तीन सप्ताह से कई मंत्री पच्छाद में डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री के प्रचार में कूदने से मुकाबला और भी रोचक हो गया है। भाजपा से बागी हुई दयाल प्यारी कश्यप ने मुकाबले को त्रिकोणीय किया है। हालांकि पच्छाद उपचुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से बागी हुई दयाल प्यारी के मैदान में उतरने के बाद ही यह सीट भाजपा के लिए साख का सवाल बनी है। भाजपा ने पच्छाद में जहां रूठों को मनाने के लिए कसरत तेज कर दी है। राजगढ़ में मंगलवार को हुई सीएम की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने विपक्ष पर जरूर तीखे हमले बोले। भाजपा के लिए इस सीट पर हैट्रिक का दबाव है। 2012 व 2017 में लगातार दो बार भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी कर चुनाव जीते। तीसरी बार भी भाजपा इस सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। इसके लिए न केवल पूरा मंत्रिमंडल पच्छाद में डटा है बल्कि अब सीएम ने स्वयं भी मोर्चा संभाल लिया है। बडू साहिब से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बागथन-ल्वासाचौकी-ढ़गयार होकर हरियाणा के लिए चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुये। अब मुख्यमंत्री 18 अक्तूबर को सराहां में जनसभा को संबोधित करेगे।

loksabha election banner

.........

कांग्रेस की विरोध रैली आज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के अलावा कांग्रेस के विधायक भी डोर-टू-डोर प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस 17 अक्टूबर को राजगढ़ में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विरोध रैली निकालेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.