Move to Jagran APP

दिवाली से पहले तोहफा आपका, बाद में हमारा : जयराम

दिवाली से पहले पच्छाद उपचुनाव की जीत का तोहफा आप दो दिवाली के बाद हम आप को विकास का तोहफा देगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:25 AM (IST)
दिवाली से पहले तोहफा आपका, बाद में हमारा : जयराम
दिवाली से पहले तोहफा आपका, बाद में हमारा : जयराम

जागरण संवाददाता, नाहन : दिवाली से पहले पच्छाद उपचुनाव की जीत का तोहफा आप दो, बाद में हम आपको विकास का तोहफा देंगे। यह वादा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पच्छाद हलके के सराहां में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने नारग व सराहां में हुई जनसभाओं में कांग्रेस पर तीखे हमले किए।

loksabha election banner

जयराम ने कहा कि पच्छाद में 70 में से 50 साल तक कांग्रेस का राज रहा। एक नेता तो सात बार विधायक रहा, फिर भी आज क्षेत्र की हालत बहुत दयनीय है। यह प्रदेश का सबसे पिछड़ा क्षेत्र हो सकता है। आज देश में कांग्रेस का बीज ही खत्म हो रहा है। कांग्रेस नेताओं को रोने की आदत बन चुकी है। चुनाव हारने के बाद वह कहते हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी थी। चुनाव से पहले कहते हैं कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। पच्छाद हलके में भी डबल इंजन की सरकार होगी। सांसद तो आपका है ही, विधायक भी अब आपका होगा। क्षेत्र के लोग रीना कश्यप को आशीर्वाद देकर विधायक बनाएं और फिर विकास की चिता न करें। क्षेत्र की जो भी मांगे होंगी, उन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा। रीना की जीत सुनिश्चित है, मगर जीत ऐसी होनी चाहिए कि पूरे प्रदेश में भाजपा जश्न मनाएगी।

इससे पहले मंत्री महेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में नारग आए थे, तो कुछ ही कार्यकर्ता थे। मगर आज तीन हजार कार्यकर्ताओं से पंडाल भरा पड़ा है। उन्होंने गंगूराम मुसाफिर पर कटाक्ष किया कि सात बार विधायक व मंत्री बनने के बावजूद यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। लोग अब उनसे पेयजल योजना और सड़कों की मांग कर रहे हैं। सरकार ने पच्छाद हलके के लिए 175 करोड़ की पेयजल योजनाएं स्वीकृत की हैं। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

कुछ मजबूरियां रही होंगी जो वह अकेले चल पडे़

मुख्यमंत्री ने जनसभा में बिना किसी का नाम लिए कहा कि पच्छाद में सभी साथी साथ चल रहे हैं। कुछ नए साथ आ रहे हैं। बहुत कम साथी साथ नहीं चल रहे हैं। यह लोकतंत्र है और सभी को अपने निर्णय लेने का अधिकार है। शायद उनकी कुछ मजबूरी रही होगी, जो वह अकेले ही चल रहे हैं। पच्छाद भाजपा का था और भाजपा का ही रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.