हरियाणा निवासी से 130 ग्राम चरस बरामद
राजगढ़ पुलिस ने सोलन-राजगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर रात को नशे के एक कारोबारी को दबोचने में सफलता हासिल की है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 05:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : पुलिस ने सोलन-राजगढ़ मार्ग पर एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित से 130 ग्राम चरस बरामद हुई है। जिला सिरमौर की राजगढ़ पुलिस ने गिरिपुल पर मंगलवार रात नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे नवीन कुमार निवासी शीतलनगर झझर रोड जिला रोहतक हरियाणा की तलाशी ली तो उससे चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें