डीएवी राजगढ़ में विद्यार्थियों को बताया रक्षा बंधन का महत्व
डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया।
संवाद सूत्र, राजगढ़ : डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। स्कूल को-ऑर्डिनेटर अंजना ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्कूल की प्रधानाचार्य रीना मल्होत्रा ने विद्यार्थियों से कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। भारत के सभी धर्मो के लोग उत्साह से मनाते हैं। रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की कलाई में राखी बाधती हैं, उनका तिलक करती हैं और उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लेती हैं। हालाकि रक्षाबंधन की व्यापकता इससे भी कहीं ज्यादा है। राखी देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, हितों की रक्षा आदि के लिए भी बाधी जाने लगी है। रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से ही यह दिन इतना महत्वपूर्ण बना है। वर्षो से चला आ रहा यह त्योहार आज भी बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।