हिमालयन ग्रुप के 24 विद्यार्थी वेदाता अस्पताल में देंगे सेवाएं
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के नर्सिग एवं जीएनए
जागरण संवाददाता, नाहन : हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के नर्सिग एवं जीएनएम के 24 विद्यार्थियों का चयन वेदाता अस्पताल गुड़गांव के लिए हुआ है। मंगलवार को संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी नर्सिग और जीएनएम के करीब 87 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद 64 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। अस्पताल के अधिकारियों ने साक्षात्कार के बाद 24 विद्यार्थियों का चयन किया। इन्हे 2.22 लाख प्रतिवर्ष वेतन पर चयनित किया गया। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिग की प्रिंसीपल अमृता कपूर ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी है। साथ ही उन्हें अपने कार्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रवीन शर्मा ने कहा कि आगे भी कई संस्थान विद्यार्थियों का चयन करेंगे। इस मौके पर हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सहायक प्रोफेसर अनुपमा भी मौजूद रहीं। चेयरमैन रजनीश बंसल ने कहा कि रोजगार प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास की ओर भी ध्यान देना चाहिए। आज अस्पतालों में कर्मठ, मेहनती एवं अनुशासन प्रिय विद्यार्थियों की जरूरत है। वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने चुने विद्यार्थियों को शुभकामना दी।