ब्राह्मण सभा दशहरे पर लगाएगी भंडारा
जागरण संवाददाता, नाहन : श्री ब्राह्मण सभा नाहन की बैठक श्रीरघुनाथ मंदिर में अध्यक्ष सुखदेव शमा
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 06:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : श्री ब्राह्मण सभा नाहन की बैठक श्रीरघुनाथ मंदिर में अध्यक्ष सुखदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दशहरा पर्व मनाने बारे चर्चा की गई। निर्णय लिया कि मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुखदेव शर्मा ने बताया कि दशहरे के दिन सुबह हवन होगा। दोपहर साढ़े बारह बजे भंडारा होगा। बैठक में अनिल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, बसंत कुमार शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, अरुण देव शर्मा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें