Move to Jagran APP

नाहन नगर परिषद के वार्ड एक के चुनावी अखाड़े में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहन

राजन पुंडीर नाहन जिला सिरमौर के नाहन राजगढ़ व पांवटा साहिब के नगर निकाय चुनाव में नाह

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 10:49 PM (IST)
नाहन नगर परिषद के वार्ड एक के चुनावी
अखाड़े में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहन
नाहन नगर परिषद के वार्ड एक के चुनावी अखाड़े में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहन

राजन पुंडीर, नाहन

loksabha election banner

जिला सिरमौर के नाहन, राजगढ़ व पांवटा साहिब के नगर निकाय चुनाव में नाहन नगर परिषद का वार्ड नंबर एक हॉट सीट बन गया है। इस वार्ड से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की बहन श्यामा देवी भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। श्यामा देवी इसी वार्ड से निवर्तमान पार्षद हैं। मगर अब सांसद सुरेश कश्यप के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह वार्ड हॉट सीट बन गया है। पूरी नगर परिषद को कब्जाने के अलावा इस वार्ड से पार्टी समर्थित प्रत्याशी को फिर से जिताने का भाजपा पर दबाव है। यहां पर श्यामा देवी के सामने कांग्रेस समर्थित मीना देवी सामने हैं। मीना देवी का परिवार भी वार्ड में खासी पहचान रखता है। विधायक डा. बिदल ने भी संभाला मोर्चा

वहीं नाहन के विधायक डा. राजीव बिदल भी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर से नाहन नगर परिषद जीतने के लिए दिन-रात सभी वार्डो में जाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। ताकि नाहन विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद भी भाजपा का कब्जा बरकरार रहे। भाजपा का रहा है चेयरमैन पद पर कब्जा

पांच साल पहले हुए चुनाव में नगर परिषद नाहन पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने कब्जा किया था। तब चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित था और पद के लिए काफी गहमागहमी हो गई थी। तब डा. बिदल ने ढाई-ढाई साल के करार के अनुसार पहले अनीता शर्मा और बाद में रेखा तोमर को नगर परिषद का चेयरमैन बनाया। वार्ड एक से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन श्यामा देवी पार्षद चुनकर आई थीं। इस बार नाहन नगर परिषद में चेयरमैन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। वहीं सांसद की बहन दोबारा वार्ड एक से भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं। पांच वर्ष में करवाए विकास कार्यो के दम पर वोटरों के बीच जा रहीं श्यामा

वार्ड एक के अतिरिक्त चार भी एससी महिला के लिए आरक्षित है। लिहाजा वार्ड एक अब नाहन नगर परिषद की हॉट सीट बन गया है। श्यामा देवी पांच वर्ष में करवाए विकास कार्यो के दम पर वोटरों के बीच जा रही हैं। जबकि कांग्रेस अधूरे कार्यो को मुद्दा बनाकर घेराबंदी में जुटी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के लिए भी यह वार्ड प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। हालांकि वह बहन के प्रचार में आएंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। मगर विधायक डा. राजीव बिदल ने प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। वार्ड जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

बुधवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। वार्ड एक में खुले चुनावी कार्यालय का शुभारंभ भी डा. बिदल ने कर दिया है। अब देखना रोचक होगा कि चुनाव के नतीजे क्या आते हैं। हालांकि यह वार्ड के मतदाता तय करेंगे। मगर यह वार्ड जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। अध्यक्ष पद को लेकर चल रहीं चर्चाएं

नगर परिषद नाहन का अध्यक्ष पद इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। लिहाजा श्यामा देवी की जीत के बाद अध्यक्ष बनने की चर्चा भी खूब चल रही है। हालांकि यह तभी संभव हो पाएगा, जब वह जीतें और भाजपा बहुमत में आए और संगठन की आम राय उनके नाम पर बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.