Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी : डॉ. बिदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:18 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी : डॉ. बिदल
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी : डॉ. बिदल

जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने कहा है कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता निरंतर पार्टी को आगे ले जाने में सक्षम हैं और वे इस कार्य में जुटे हुए हैं। डॉ. बिंदल पच्छाद के सराहां में नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

बिदल ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी ताकत और पूंजी हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रमित बयानबाजी कर जनता को गुमराह नहीं कर सकते।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, चेयरमैन बलदेव भंडारी, बलदेव तोमर, विधायक रीना कश्यप एवं पांचों मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.