महिला नेता से बदसलूकी पर बलदेव भंडारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
मुख्यमंत्री की जनसभा में महिला नेता के साथ बदसलूकी के मामले में कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी किया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 06:20 PM (IST)
नाहन, जेएनएन। पच्छाद विस के सराहां में चार मई को मुख्यमंत्री की जनसभा में महिला नेता के साथ बदसलूकी के मामले में कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में बलदेव भंडारी से पूछा गया है कि मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने जो आरोप लगाए हैं कि उनके साथ दुव्र्यवहार व जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया है। इस पर अपना पक्ष रखें। भाजपा अध्यक्ष ने बलदेव भंडारी को पक्ष रखने के लिए कारण बताओ नोटिस में 7 दिन का समय दिया है। साथ ही यह भी पूछा है इन आरोपों के मद्देनजर क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें