पांवटा साहिब परिषद की अध्यक्ष होंगी निर्मल कौर
जागरण संवाददाता नाहन नगर परिषद पांवटा साहिब पर निर्दलीय पार्षद के सहयोग से भाजपा कब्जा कर
जागरण संवाददाता, नाहन : नगर परिषद पांवटा साहिब पर निर्दलीय पार्षद के सहयोग से भाजपा कब्जा करने जा रही है। एक बार फिर नगर परिषद पर महिलाओं का कब्जा होगा। भाजपा की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्मल कौर और उपाध्यक्ष के लिए मीनू गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
मंगलवार को पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविद गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद पांवटा साहिब में भाजपा काबिज हो रही है। पहले भी नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा रहा है। भाजपा ने नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए निर्मल कौर और उपाध्यक्ष के लिए मीनू गुप्ता को घोषित कर दिया है। मीनू गुप्ता वार्ड नौ से निर्दलीय जीत कर आई हैं। मंगलवार को उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया है।
सुखराम चौधरी ने कहा कि नगर परिषद में भाजपा शहर के विकास के लिए हरसंभव मदद करेगी। इस मौके पर पाषर्द निर्मल कौर, दीपक, राजरानी, दीपा, ममता, सीमा व मीनू गुप्ता मौजूद थे। इसके अलावा मनिदर सिंह मीका, पूर्व चेयरमैन नरेश, अनिल सैनी, देवेंद्र सिह, पूर्व पार्षद जसमेर सिंह भूरा, पूर्व पार्षद जसवाल, अजीत सिंह चौधरी, सुशील कुमार गुप्ता व जसवीर सिंह बंगा मौजूद रहे। भाजपा ने दो बागी कार्यकत्र्ता किए निष्कासित
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जिला किन्नौर में भाजपा ने संगठन के खिलाफ जाकर पंचायती राज चुनाव में नामांकन भरने वालों के खिलाफ पार्टी ने संगठनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने दो कार्यकत्र्ताओं को निष्कासित कर दिया है। जिले में पंचायती राज चुनाव के चलते भाजपा ने विभिन्न पदों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसमें से दो भाजपा कार्यकत्र्ता संगठन से बगावत करते हुए जिला परिषद के लिए चुनाव में खड़े हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा ने बताया कि पार्टी ने बागी अजेंद्र व महेंद्र को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी ने जिला परिषद तरांडा वार्ड 10 से निहाल चारस और पूह वार्ड एक से शांता कुमार को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है। लेकिन जिला परिषद तरांडा वार्ड से अजेंद्र सिंह और पूह वार्ड से महेंद्र सिंह ने चुनाव मैदान में उतर आए हैं।