योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कश्यप
केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं।
संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। यह बात पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने चांदयों में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने को कहा। कश्यप ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत आज देश प्रगति की रहा पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयामों को छू रहा है। इससे पूर्व विधायक ने तीन लाख से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन ¨डबर, 2.5 लाख से निमित सामुदायिक भवन मधेना, 10 लाख से निर्मित संपर्क मार्ग मधेना से जगांजी की सेर और दो लाख से निर्मित सामुदायिक भवन चांदयों का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ने सामुदायिक भवन धारनु के लिए दो लाख, सामुदायिक भवन ¨डबर के लिए तीन लाख, सामुदायिक भवन बनॉलटा के लिए अतिरिक्त राशि 50 हजार, सामुदायिक भवन मधेना की रसोई के लिए एक लाख तथा संपर्क मार्ग घोड़ी से डांग के लिए 1.50 लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर मिल्क फेडरेशन के निदेशक मदन ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, नीलम, रीता देवी, निर्दोष, मोहन दत्त, देवेंद्र सिंह, लेखराज, कुसुम देवी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।