मुख्यमंत्री के प्रयास से श्रीरेणुकाजी बाध निर्माण को मिली नई दिशा : बलदेव तोमर
प्रदेश सरकार के प्रयास के फलस्वरूप श्रीरेणुकाजी बाध के निर्माण क
जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश सरकार के प्रयास के फलस्वरूप श्रीरेणुकाजी बाध के निर्माण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसके लिए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है। वीरवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रेणुका बाध से संबधित मामला केंद्र व दिल्ली सरकार के साथ प्रमुखता से उठाया गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस परियोजना के बिजली घटक पर 90 फीसद व्यय करने को सैंद्धातिक तौर पर राजी हो गई है, जबकि 10 फीसद प्रदेश सरकार इस परियोजना पर व्यय करेगी। बलदेव तोमर ने कहा कि रेणुका परियोजना के अंतर्गत गिरि नदी पर 148 मीटर ऊंचा बाध निर्मित होगा, जिसमें जल भंडारण क्षमता 498 मिलियन क्यूबिक मीटर होगी। पावर हाउस में 40 मैगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिसके सभी अधिकार हिमाचल प्रदेश सरकार के पास होंगे। उन्होंने कहा कि इस बाध के निर्मित होने से रेणुका क्षेत्र में लोगों के लिए स्वरोजगार के साधन भी सृजित होंगे। उन्होंने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के मानदेय में वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।