Move to Jagran APP

जीत का जश्न भूलकर जनता के कार्यो में जुटें कार्यकर्ता

पच्छाद उपमंडल के सराहां में भाजपा पच्छाद मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्ष

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 05:49 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 05:49 PM (IST)
जीत का जश्न भूलकर जनता के कार्यो में जुटें कार्यकर्ता
जीत का जश्न भूलकर जनता के कार्यो में जुटें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, नाहन : पच्छाद उपमंडल के सराहां में भाजपा पच्छाद मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी व पार्टी विचारधारा पर वक्ताओं ने विचार रखे। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव में बड़ी तादाद में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य भाजपा समर्थित जीत कर आए हैं। कार्यकर्ता अब जश्न को भूल कर गांव-गांव में जाकर जनता के कार्य करने में जुट जाएं।

loksabha election banner

गुलेरिया ने कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल बीतते में समय नहीं लगता, इसलिए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा समर्थित सभी पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। भाजपा महिला सशक्तीकरण को लेकर लगातार कार्य कर रही है। आज केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। भारत की ताकत को लेकर दुनिया का नजरिया बदला है। कार्यकर्ताओं को खुद पर गर्व होना चाहिए कि वे ऐसी पार्टी से जुड़े हैं, जिसने देश का चित्र व चरित्र बदला है।

उन्होंने कहा कि भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरे स्थान पर है, लेकिन फिर भी कोरोना महामारी पर विजय पाकर आज भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र विश्व में शीर्ष स्थान की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करते आए हैं, इसलिए पंचायत प्रतिनिधि लोगों को घर-घर जाकर इनकी जनविरोधी नीतियों को भी बताएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.