राजगढ़ में खस्ताहाल सड़क से अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा बाइक सवार, मौके पर ही मौत
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के जघेड़-पिरन मार्ग की खस्ताहालत के कारण एक युवक को जान गवांनी पड़ी।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 12:31 PM (IST)
dir="ltr" style="">राजगढ़, जेएनएन। जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के जघेड़-पिरन मार्ग की खस्ताहालत के कारण एक युवक को जान गवांनी पड़ी। लोगों का कहना है टूटी सड़क के कारण यहां ऐसे हादसे होते रहते हैं। विभाग की लापरवाही का खामियाजा सोमवार तड़के HP64-5501 बाइक सवार को भी भुगतना पड़ा। बाइक खस्ताहाल सड़क से खड्ड में जा गिरी, हादसे में युवक की जान चली गई। युवक रणवीर सिंह पुत्र जती राम, निवासी पालशाला पंचायत सनोरा नजदीक गिरिपुल का निवासी था। राजगढ़ पुलिस ने युवक के शव को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें