Move to Jagran APP

सुनो सरकार! एक बिस्तर पर दो मरीज

हिमाचल प्रदेश सरकार की पिछड़े जिला सिरमौर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 05:27 PM (IST)
सुनो सरकार! एक बिस्तर पर दो मरीज
सुनो सरकार! एक बिस्तर पर दो मरीज

राजन पुंडीर, नाहन

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश सरकार की पिछड़े जिला सिरमौर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिला सिरमौर के पच्छाद विकास खंड के सराहा सिविल अस्पताल में आलम यह है कि मरीजों को यह बेड भी नसीब नहीं हो रहे हैं। एक बेड पर 2-2 मरीजों को रखा गया है। ऐसा नहीं है कि सिविल अस्पताल सराहा के पास वार्ड और कमरे नहीं है, मगर सिविल अस्पताल पर राजनीति की मार पड़ गई है। जिसके चलते सिविल अस्पताल सराहा का नया 50 बेड वाला अतिरिक्त भवन एक वर्ष पूर्व से तैयार है। इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 20 सितंबर 2017 को किया था। उसके बाद से पुराने अस्पताल से नए भवन में मरीजों को शिफ्ट नहीं किया जा रहा गया है। जबकि सिविल अस्पताल सराहा में पच्छाद की 30 पंचायतों के अतिरिक्त हरियाणा के मोरनी क्षेत्र के लोग भी अपने इलाज के लिए आते हैं। इन दिनों सिविल हॉस्पिटल में भारी मात्रा में मरीजों का आना जाना लगा हुआ है। जिसके चलते पुराने अस्पताल भवन में मरीजों के लिए बेड कम पड़ रहे है। हाल ही में भारी बारिश के चलते जनरल वार्ड में आधा फुट तक पानी भर गया था। इसके चलते मरीजों और तीमरदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मगर स्वास्थ्य विभाग फिर भी 1 वर्ष पहले लोकार्पण हुये सिविल अस्पताल के नए भवन में शि ट करने का इतजार कर रहा है। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा इस सिविल हॉस्पिटल के नए भवन का दोबारा से लोकार्पण करवाना चाहती है, जिसके लिए 8 अगस्त 2018 को स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम भी रखा गया था। मगर अचानक स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम रद हो गया। सताधारी दल के नेताओं की राजनीति का खामियाजा क्षेत्र की जनता भुगत रही है। एक वर्ष पहले लोकार्पित हुए सिविल हॉस्पिटल का भवन अभी भी क्षेत्र की जनता को नहीं मिला है। उधर जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि सराहा सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मैंने हाल ही में अस्पताल का निरीक्षण किया था। बीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द ही नये अस्पताल के वार्ड में मरीजों को शिफ्ट करें, ताकि क्षेत्र वासियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

...........

सिविल अस्पताल सराहा में एक वर्ष पहले बने नए भवन का लोकार्पण के क्यों शुरू नहीं किया गया है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर आगामी निर्देश विभाग को दे दिए जाएंगे। सरकार जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।

विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.