संगड़ाह में मारपीट के दो मामले दर्ज
श्रीरेणुकाजी विस क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल में दो मारपीट के मामले आये है। क्षेत्र के गांव टटवा के चंद्र सेन पुत्र जालम सिंह ने बताया कि जब वह लहसुन देखने के बाद लौट रहा था तो उसी के गांव का तुलसीराम अपने हाथ में डंडा लेकर आया तथा रास्ता रोककर कहने लगा किए मना करने के बाद तू ठेकेदार के लहसुन देखने क्यों गया। इस दौरान तुलसीराम ने डंडे से उसके सिर पर एक वार किए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पीएचसी हरिपुरधार लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। दुसरे मामले में रजाणा के दलीप सिहं पुत्र मोहर सिहं अपने एक पड़ोसी के खिलाफ कच्चे मकान की छत उखाडऩे तथा उसे जान से मारने की धमकी देने पर शिकायत दर्ज करवाई है। दलीप सिंह अनुसार गांव में उसका दो मंजिला कच्चा स्लेट वाला पुश्तैनी मकान है। इसके सामने एक खलियान में प
जागरण संवाददाता, नाहन : संगड़ाह उपमंडल में दो मारपीट के मामले सामने आए हैं। गांव टटवा के चंद्र सेन पुत्र जालम सिंह ने बताया कि जब वह लहसुन देखकर आ रहा था तो तुलसीराम डंडा लेकर आया तथा रास्ता रोककर कहने लगा किए मना करने के बाद ठेकेदार के लहसुन देखने क्यों गया। इस दौरान तुलसीराम ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में उसे पीएचसी हरिपुरधार लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं रजाणा के दलीप सिंह पुत्र मोहर सिंह ने पड़ोसी के खिलाफ कच्चे मकान की छत उखाड़ने व जान से मारने की धमकी देने पर शिकायत दर्ज करवाई है। दलीप सिंह ने बताया कि उसका दोमंजिला कच्चा स्लेट पोश मकान है। इसके सामने एक खलियान में पत्थर की रसोई बनी है। उसी के गांव के राजेंद्र सिंह शनिवार शाम उसे मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने मकान की छत के पत्थर व तख्ते उखाड़ कर नीचे फेंक दिए। उसे छुड़ाने के लिए आए चेत सिंह, कुंदन सिंह, विरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह व रघुवीर को भी आरोपित ने पत्थर फेंककर भगा दिया। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।