Move to Jagran APP

Pachhad assembly by-poll: 16 हजार की लीड से पार पाना कांग्रेस की चुनौती

हिमाचल में मई में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा को सिरमौर से 95 हजार 383 मतों की लीड मिली है जिसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ही करीब 16 हजार मतों की लीड थे

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 09:26 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 09:26 AM (IST)
Pachhad assembly by-poll: 16 हजार की लीड से पार पाना कांग्रेस की चुनौती
Pachhad assembly by-poll: 16 हजार की लीड से पार पाना कांग्रेस की चुनौती

नाहन, राजन पुंडीर। पच्छाद विधानसभा उपचुनाव की लड़ाई में कांग्रेस के सामने भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त से पार पाने की चुनौती है। मई में लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिला सिरमौर से 95 हजार 383 मतों की लीड मिली है, जिसमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से ही करीब 16 हजार मतों की लीड थी।  

loksabha election banner

अब पच्छाद में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा, जिसका परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित होगा। 2017 में हुए विस चुनाव में यहां 68 फीसद वोटरों ने मत का प्रयोग किया था। भाजपा के सुरेश कश्यप कांग्रेस के जीआर मुसाफिर को हराकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले 2012 के चुनाव में भाजपा के सुरेश कश्यप में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर को पहली बार हराकर परचम लहराया। 

मुसाफिर 1982 से 2011 तक पच्छाद के विधायक रहे। 1982 में पहली बार मुसाफिर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उसके बाद 1985 से वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। 2017 में कांग्रेस और भाजपा में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जीत हार का अंतर 6427 वोटों का था। सुरेश कश्यप को 30,248 व मुसाफिर को 23616 मत पड़े थे। 2012 के चुनाव में भाजपा के सुरेश कश्यप ने 2642 मतों से गंगूराम मुसाफिर को पहली बार हराया था।

2017 के विस चुनाव में पच्छाद के 110 मतदान केंद्रों पर से 84 पर भाजपा व कांग्रेस को 26 बूथों पर लीड मिली। निर्दलीय प्रत्याशी रतन कश्यप को मात्र 1182 पडे़। 495 लोगों ने पहली बार ईवीएम में आए नोटा के विकल्प का प्रयोग किया।   

चुनाव आचार संहिता में लिया कुक का साक्षात्कार रद

जिला सिरमौर में प्राथमिक पाठशाला हयूण-शलामू में मिड-डे मील के तहत कुक का 21 सितंबर को लिया साक्षात्कार आचार संहिता के चलते रद कर दिया है। सहायक  निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि इसके बारे में रणदीप शर्मा निवासी शलामू ने शिकायत की थी। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर एसएमसी प्रधान, स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ता के साथ बात करके शिकायत का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटारा कर दिया गया है।

सतलुज नदी पर बनेगा हिमाचल का पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट

-19614655.html

2012, विस चुनाव में वोट

’ जीआर मुसाफिर, कांग्रेस : 22683

’ सुरेश कश्यप, भाजपा : 25488 

2017, विस चुनाव में वोट

’ सुरेश कश्यप, भाजपा : 30243 (6427 से जीत)

’ जीआर मुसाफिर, कांग्रेस : 2381

’ रतन कश्यप, निर्दलीय :1182

’ नोटा : 495

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 

 अधिकारियों और मंत्रियों की गाड़ियां में सायरन या हूटर का प्रयोग गैरकानूनी, आदेश का हो पालन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.