राजगढ़ की सब्जी मंडी में 50 लाख से बनेगा विश्राम गृह व नीलामी स्थल
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राज्य कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी व विधायक सुरेश कश्यप ने राजगढ
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राज्य कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी व विधायक सुरेश कश्यप ने राजगढ़ की सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। बलदेव भंडारी ने कहा कि किसानों व उपभोक्ता के बीच की दूरी को मिटाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने राजगढ़ सब्जी मंडी के विश्राम गृह व नीलामी स्थान के लिए 50 लाख देने की घोषणा की। साथ ही राजगढ़ में 10 नई दुकानों को बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार में प्रदेश के साथ पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प हो रहा है। पच्छाद क्षेत्र पाच साल में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनेगा। इसके लिए सरकार के साथ वह दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सब्जी मंडी सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप, तहसीलदार विवेक नेगी, सब्जी मंडी राजगढ़ के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान व अन्य मौजूद रहे।