राम जन्म भूमि पर मंदिर बनाने के लिए बैठक करेगा बजरग दल
जागरण संवाददाता, नाहन : बजरंग दल की बैठक नाहन में हुई। इसमें विहिप प्रात उपाध्यक्ष प्रोफेसर
जागरण संवाददाता, नाहन : बजरंग दल की बैठक नाहन में हुई। इसमें विहिप प्रात उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा व बजरंग दल के प्रात सहसंयोजक भाई पवन समैला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मातृशक्ति प्रात सह संयोजिका कौशल्या चौहान भी मौजूद रहीं। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों व मजबूती पर चर्चा की गई। विहिप प्रात उपाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा व बजरंग दल प्रात सहसंयोजक पवन समैला ने कहा कि अयोध्या राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो, यह संगठन की प्राथमिकता है। सभी सासदों से मिलकर राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कानून बनवाने की भी योजना तैयार की गई है। इसमें विहिप व बजरंग दल अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। इसके लिए जनसभाएं जिला सतर पर आयोजित की जाएंगी। बैठक में विभाग धर्म प्रसार प्रमुख वीरेंद्र कुमार, जिला संरक्षक पंडित सोमदत्त, बजरंग दल जिला सहसंयोजक सुरत कपूर, जिला सेवा प्रमुख राजेंद्र पंडित, दुर्गावाहिनी जिला सहसंयोजिका रीता देवी, प्रखंड संयोजिका प्रियंका देवी, पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रकाश बंसल, नाहन प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, शिलाई प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष सुनील गतवाल, बाबू राम व राम जतन मौजूद रहे।