चेरिटी से जुटाया पैसा बीमार लोगों बांटा
गुरबत भरा जीवन जी रहे जिला सिरमौर समेत हिमाचल के पांच मरीजों और असहायों को अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा ने चैरिटी से जुटाई राशि भेंट कर दी है। मंगलवार को नाहन में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील ने ये राशि बांटी। इस मौके पर सुनील शर्मा ने जून में हुई द सिरमौर ग्रेट रन-3 से जुटे चेरिटी बारे जानकारी मीडिया के साथ साझा की। नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा व समाज सेवी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पांच लोगों का जीवन बचाने के लिए द ग्रेट सिरमौर रन-3 के माध्यम से
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर समेत हिमाचल के पांच मरीजों और असहायों को अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा ने चेरिटी से जुटाई राशि भेंट कर दी है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पांच लोगों का जीवन बचाने के लिए द ग्रेट सिरमौर रन-तीन के माध्यम से आठ लाख 43 हजार रुपये चेरिटी के माध्यम से एकत्रित किए गए। इस राशि से किडनी के दो मरीजों संगड़ाह की मंडोली निवासी उर्मिला, मंडी जिला की धर्मपुर तहसील के सकलाना निवासी शशि कुमारी पत्नी सुनील कुमार को ढाई-ढाई लाख रुपये दिए गए। तीनों मरीजों शिलाई तहसील के कोड़गा सखौली के सुरेंद्र व संदीप और सतौन के बुजुर्ग दूनीचंद को करीब तीन लाख रुपये दिए। उन्होंने इसके लिए सभी दानी सज्जनों का भी आभार व्यक्त किया। कुछ राशि पहले ही मरीजों को दी जा चुकी थी, जबकि शेष नाहन में मरीजों के परिजनों को चेक के माध्यम से वितरित की गई। उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि इन पांच लोगों का जीवन बचाने के लिए धावक सुनील शर्मा ने तीन जून को त्रिलोकपुर से चैरिटी रन का आयोजन किया था।
सुनील शर्मा ने फ्रांस में होने वाली विश्व मैराथन प्रतियोगिता चयन पर कहा कि देश के लिए पदक लाना उनका पहला प्रयास रहेगा। विश्व मैराथन प्रतियोगिता में देश के छह सदस्य पुरुष टीम के साथ फ्रांस जाएंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। मैराथन धावक सुनील शर्मा का चयन 26 व 27 अक्टूबर को फ्रांस में होने वाली विश्व मैराथन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बेंगलुरु में 24 घंटे की स्टेडियम रन में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय एथलेटिक संघ ने उपरोक्त प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल किया है। सुनील ने इस रन में 205 किलोमीटर की शर्त को पार करते हुए 215 किलोमीटर दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया था।