ईशक्ति परियोजना में अरावली संगठन अव्वल
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा क्त्रेडिट सेमीनार 2019-2020 होटल होलीडे होम शिमला में आयेजित किया गया। मु यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर राज्य विभिन्न क्षेत्र में उचित कार्य कर रही स्वयं सेवी संस्थाओं, किसान उत्पादक संगठनों को समानित किया। जिला विकास प्रबंधक गौरव शमर ने जानकारी देते हुए बताया कि ईशक्ति परियोजनाओं यानि स्वयं सहायता समूह डिजिटल करने में राज्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिये सिरमौर की अरावली संगठन नाहन को स मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अरावली संगठन के निदेशक डॉ. यशपाल शमर ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, नाहन : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से सेमिनार 2019-2020 शिमला स्थित होटल होलीडे होम में हुआ। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उचित कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं, किसान उत्पादक संगठनों को समानित किया। जिला विकास प्रबंधक गौरव शर्मा ने बताया कि ईशक्ति परियोजनाओं यानी स्वयं सहायता समूह डिजिटल करने में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए सिरमौर के अरावली संगठन नाहन को सम्मानित किया गया। अरावली संगठन के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने अवॉर्ड प्राप्त किया। डॉ. यशपाल शर्मा कहा ईशक्ति परियोजना के अंतर्गत 1962 समूहों को जिला सिरमौर में तथा 1500 समूहों को सोलन जिला में डिजिटल किया है। परियोजना के क्रियान्वयन से समूहों की महिलाओं को समूहों में पारदर्शिता व रिकॉर्ड को बेहतर बनाने में मददगार साबित हुआ है।