डीजल की कमी से शिलाई में एंबुलेंस सेवा ठप
जागरण संवाददाता, नाहन : शिलाई के सरकारी अस्पताल में 108 एंबुलेंस में डीजल की कमी के कार
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 06:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : शिलाई के सरकारी अस्पताल में 108 एंबुलेंस में डीजल की कमी के कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक महीने से डीजल की कमी के कारण एंबुलेंस अस्पताल में खड़ी है। कई दिनों तक कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन से डीजल मागने के लिए हड़ताल भी करनी पड़ी। मगर मागों को अनसुना कर दिया। 108 एंबुलेंस सुविधा न होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिलाई क्षेत्र की दोनों एंबुलेंस बीते मंगलवार से खड़ी है। कफोटा में तीन दिन व सतौन में दो दिन से एंबुलेंस खड़ी है। जबकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस बारे आखे मूंदे बैठा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें