घर में घुसकर महिला को पीटा
जागरण संवाददाता, नाहन : पुलिस थाना संगड़ाह में एक महिला से घर में घुस पिटाई का मामला साम
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 05:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : पुलिस थाना संगड़ाह में एक महिला से घर में घुस पिटाई का मामला सामने आया है। बिमला देवी पत्नी केवल राम निवासी गाव बागड़ी डाकखाना सागना तहसील संगड़ाह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार को वह घर पर काम कर रही थी। पति व ससुर घर नहीं थे। इसी दौरान अनिता देवी पत्नी सतपाल ने इससे गाली गलौज की और घर में घुसकर हमला कर दिया। अनिता ने लकड़ी से इसके सिर पर वार किया। इसे गले से पकड़ा। सिर पर चोट लगने से वह गिर गई। आसपास के लोगों ने आकर उसे छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें